शर्मिष्ठा पनोली को मिली बड़ी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शर्मिष्ठा पनोली को मिली बड़ी राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को दी अंतरिम जमानत

शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें 10,000 रुपए के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान तनाव पर कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप था। कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

शर्मिष्ठा पनोली को बड़ी राहत मिली है। कोलकाता हाईकोर्ट ने शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद शर्मिष्ठा पनोली ने भारत पाकिस्तान तनाव पर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। शर्मिष्ठा के ऊपर आरोप था कि उन्होंने एक वीडियो में धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थीं। कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने शर्मिष्ठा को गुरूग्राम से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के सिटि कोर्ट में पेश किया गया। सिटी कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन अब कोलकाता हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 10,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दी है।

शर्मिष्ठा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया

बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद शर्मिष्ठा पनौली ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें शर्मिष्ठा ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर बॉलिवुड की चुप्पी को लेकर बयान दिए थे। वीडियोज में शर्मिष्ठा ने बॉलिवुड स्टार्स के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। ऐसी ही एक वीडियो में उन्होंने विशेष समुदाय के लिए अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद से बवाल शुरू हो गया।

Sharmishta Panoli

कोर्ट ने दिया जांच में सहयोग करने का आदेश

इसके बाद 15 मई को गार्डेनरिच थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। कड़ी आलोचना के बाद शर्मिष्ठा ने वीडियो हटा लिया और माफी भी मांग ली, लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ चुका था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शर्मिष्ठा को जमानत देने के साथ ही कोर्ट ने उनसे जांच में सहयोग करने निर्देश दिया है। शर्मिष्ठा कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर दो गुटों में बंटे लोग

शर्मिष्ठा का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया। सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए। एक गुट उन्हें सपोर्ट कर रहा था तो दूसरा शर्मिष्ठा को अरेस्ट करने की मांग कर रहा था। उनके अरेस्ट होने के बाद भी लोगों ने उनके लिए सोशल मीडिया कई पोस्ट किए और बंगाल सरकार की आलोचना की।

इस शख्स ने की थी एफआईआर

बता दें शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ वजाहत खान नाम के शख्स ने केस दर्ज करवाया था। वजाहत ने शिकायत की थी कि शर्मिष्ठा ने अपनी वीडियो में उनके धर्म के लिए अभद्र टिप्पणी कर उनकी धार्मिक भावानाओं को ठेस पहुंचाया है और इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। इसके बाद शर्मिष्ठा को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले के बाद वजाहत के खिलाफ भी कई केस दर्ज किए गए। आरोप है कि वजाहत ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हिंदू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणियां की है। फिलहाल वजाहत खान अपने परिवार के साथ फरार चल रहा है।

‘नीतीश कुमार को गंभीर बीमारी..’, प्रशांत किशोर ने दी खुली चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।