मिशन-65 की टोह लेंगे शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिशन-65 की टोह लेंगे शाह

NULL

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इस वर्ष के अन्त में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री शाह संक्षिप्त प्रवास पर सुबह लगभग 10 बजे माना विमानतल पर पहुंचेंगे,जहां उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किया जायेंगा, उसके उपरान्त वह लगभग एक घंटे तक मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरम कौशिक एवं महामंत्री (संगठन) पवन साय के साथ अलग बैठकर पार्टी की चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डा.सिंह तीन दिन पूर्व सम्पन्न लोक सुराज अभियान के बारे में शाह को जानकारी देंगे, साथ ही उन्हे राज्यभर में मंत्रियों एवं विधायकों द्वारा शुरू किए गए जनसम्पर्क अभियान की भी जानकारी दी जायेंगी।

शाह को चुनावों के मद्देनजर सरकार एवं संगठन की गतिविधियों के बारे में ब्योरा देने के साथ ही उनसे आगे के कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की जायेंगी।

इसके तुरंत बाद वह ओडिशा के लिए रवाना हो जायेंगे। शाह का राज्य का दौरा काफी समय से टलता रहा है। इस बार भी वह ओडिशा जाते समय विमानतल पर रूककर चुनावी तैयारियों की जानकारी लेकर रवाना हो जायेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार कर्नाटक चुनावों के बाद उनके द्वारा राज्य का कम से कम दो दिवसीय दौरा किए जाने की उम्मीद है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।