दिल्ली,उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी, नए साल में बूंदाबांदी के आसार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली,उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी, नए साल में बूंदाबांदी के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। दिल्ली,

उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है। दिल्ली, ,पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी हर दिन अपना विकराल रूप दिखा रही है। दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में सोमवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। नए साल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। एक और दो जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। अभी फिलहाल सुबह कोहरा रहेगा और दिन चढ़ने पर यह साफ होता जाएगा। लेकिन गलन बरकार रहेगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार भी कम हो गई है। नमी भी बढ़ रही है। इसलिए, कोहरा अभी और बढ़ने की संभावना बन रही है।
1577763607 ys32
राजस्थान के अधिकतर हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं और राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शीतलहर और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार तीसरे दिन जारी है। मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, फैजाबाद का 6 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 5 डिग्री, वाराणसी का 7 डिग्री और बहराइच का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

देश के पहले CDS प्रमुख होंगे जनरल बिपिन रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।