अपनी डिलीवरी को पीछे छोड़कर दूसरी प्रेग्नेंट औरत की मदद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी डिलीवरी को पीछे छोड़कर दूसरी प्रेग्नेंट औरत की मदद

NULL

अमेरिका के केंटकी शहर में एक महिला डॉक्टर ने ऐसा काम किया है जिसने पूरी इंसानियत में एक मिसाल बना दी है। अमांडा हेस नाम की एक महिला डॉक्टर जो हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी कराने आई थी। उस महिला ने जब देखा की एक प्रेग्नेंट महिला को दर्द में रतड़पते हुए देखा तो उन्होंने अपनी डिलीवरी के बारे में नहीं सोचा और उस महिला की मदद करने के लिए आगे आ गईं।

1555486294 2 41

यह बात 23 जुलार्ई की है जब अमांडा हॉस्पिटल में अपनी डिलीवरी के लिए आईं थी और अपनी डिलीवरी के लिए वह एक कमरे में भर्ती हुई थी। तभी उनके साथ वाले कमरे से एक महिला केचिल्लाने की आवाज अमांडा ने सुनी तो उस आवाज को सुनते ही अमांडा उस कमरे की तरफ गई।

वहां जाते हुए उन्होंने देखा कि महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा फंस गया था जिसकी वजह से महिला काफी तेज दर्द से जूझ रही थी। डॉक्टर को आने में अभी थोड़ी देर थी और ऐसे माहौल को देखते हुए अमांडा ने उस महिला की मदद की और उसके बच्चे को सुरक्षित इस दुनिया में जन्म कराया।

बता दें कि अमांडा अपनी डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल आईं हुई थी और उन्होंने खुद ही मरीजों वाला गाउन पहनना हुआ था। आपको बता दें कि जब उन्होंने पीडि़त महिला को इस हालात में देखा तो उन्होंने महिला की मदद के लिए अपना गाउन निकाला और अपनी डिलीवरी के चिंता किए बिना उस महिला की डिलीवरी कराई। यह पूरी जानकारी हॉस्पिटल की डॉक्टर हाला सैब्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट निकाल कर बताया।

सोशल मीडिया पर तो अमांडा हेस के इस काम को बहुत शाबाशी मिल रही है। अमांडा ने अपने इस काम से यह साबित कर दिया है कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। लोगों को ठीक करना और उनकी स्वास्थ्य को सही रखना उनका सबसे बड़ा धर्म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।