आज से दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ऑटोमेटिक SMS के ज़रिए लोगों को दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज से दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ऑटोमेटिक SMS के ज़रिए लोगों को दी जानकारी

भारत में शनिवार यानी आज उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है जिनका

भारत में शनिवार यानी आज उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है जिनका 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी को टीकाकरण किया गया था। ऑटोमेटिक एसएमएस मैसेज भेजने के साथ-साथ डायरेक्ट फोन कॉल का इस्तेमाल करके लोगों को इस बारे में जानकारी दी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 77,66,319 लोगों को करोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई है। 
इनमें 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स है। कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक आज उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दिन टीका लगवाया था, अब 28 दिन पूरे हो चुके है। ऐसे में आज से वैक्‍सीन की दूसरी डोज देने का काम शुरू हो चूका है।
1613204672 corona
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण के पहले चरण में शुक्रवार को गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत दस राज्यों में कुल 2,61,309 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि टीकाकरण के दुष्‍प्रभाव के 33 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21 स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके है।
1613204693 vaccine
भारत ने 16 जनवरी से अब तक पहली डोज के साथ 7.8 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया है। यह किसी भी देश में सबसे अधिक दी गई डोज है।  भारत को सबसे ज्यादा बड़े लक्ष्य में से एक का सामना करना पड़ा है। दरअसल इसने जुलाई के अंत तक की कुल समय सीमा 300 मिलियन तक निर्धारित की है। जिनके तीन प्राथमिकता समूह बनाए गए है।  स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन स्टाफ और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग। इसी आधार परो लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।