विद्यालय होंगे सौर उर्जा से रोशन : कुशवाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विद्यालय होंगे सौर उर्जा से रोशन : कुशवाह

NULL

ग्वालियर : दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 64 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सौर उर्जा से रोशन होगें। इसके लिए 34 की डीपीआर बन चुकी है, शेष की भी डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड 52 में गुडा क्षेत्र में बिजली की समस्या के निराकरण के लिए 33 लाख रुपए के कार्य भी कराए जा रहे हैं। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवीकरण उर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 52 स्थित गुडा पुलिया पर 3 करोड 71 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सडक के भूमिपूजन एवं विकास यात्रा के अवसर पर व्यक्त किए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्री कमल माखीजानी, वार्ड 52 के पार्षद सुजीत सिंह भदौरिया दददा, सुघर सिंह पवैया, श्रीमती शर्मिला कुशवाह, ममता आर्य, महेन्द्र सोलंकी, पवन सिकारिया सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे। वार्ड 52 स्थित गुढा पुलिया पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पंहुचाने एवं जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के लिए प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली जा रही है।

कुशवाह ने बताया कि शुक्रवार से विकास यात्रा का शुभारंभ बिलगईयां के पुरा से गुढा पुलिया तक किया गया। उन्होंने कहा कि आज गुढा पुलिया से इमली नाके तक सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। यह सडक मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास फेस 2 के तहत बनाई जा रही है तथा यह सडक बनने से वार्ड 52, 51 एवं 65 के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। यह सडक लगभग 2.5 किमी लम्बाई की बनाई जा रही है। इस अवसर मंत्री श्री कुशवाह ने नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

विकास यात्रा के दौरान मंत्री कुशवाह ने शाम को वार्ड-52 में क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना। उनसे आवेदन लिए और मौके पर ही उनका निराकरण किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान लोगों से मिलकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सभी को योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने असंगठित मजदूर पंजीयन फॉर्म वितरित किए।

उन्होंने इस योजना पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री कुशवाह ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड-52 के न्यू पायगा गुढ़ागुढ़ी का नाका निवासी श्री हरिओम को पक्का आवास निर्माण के लिये एक लाख रूपए की राशि स्वीकृत की और उसका अनुदान पत्र मौके पर ही सौंपा। यह राशि प्रधानमंत्री आवास योजना, 2022 तक सबके लिए आवास के अंतर्गत हितग्राही को पक्का आवास बनाने के लिये स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विद्युत बिल, पानी, सड़क, साफ-सफाई आदि समस्याओं को सुना।

उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री श्री कुशवाह ने वार्ड-52 में 11 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव  प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार तत्पर होकर विकास कार्य कर रही है। गरीबों के लिए कई योजनाये चलाई जा रही हैं। सभी नागरिक जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए जनप्रतिनिधि स्वयं आकर जानकारी दे रहे हैं। शासन-प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। इसमें आमजन की भागीदारी से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।