Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sawan Somwar 2024: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sawan Somwar 2024: सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुयों की भीड़

शहर के वनखंडेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, नवादा पार्क महादेव मंदिर, अटेर क्षेत्र के प्राचीन बोरेश्वर धाम मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक प्रत्येक शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चल रही है। मंदिर में भोले के दर्शन करने के लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी-लंबी लाइन दोपहर तीन बजे तक लगी रही।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं मंदिर परिसर में कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा अंचल के बोरेश्वर मंदिर, धुरिवकोर्ट मंदिर, वनखंडेश्वर मंदिर, चक्रधारी मंदिर आदि शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देर शाम तक देखने को मिली। इसके अलावा सावन महीने के पहले सोमवार को कई लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की पूजन का बंदोबस्त किया है। पंडितों के द्वारा शिव महापुराण पाठ कराकर रात्रि को भगवान भोले की भक्ति में जगराता किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।