साक्षी महाराज का ममता बनर्जी पर विवादित बयान, कहा-कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साक्षी महाराज का ममता बनर्जी पर विवादित बयान, कहा-कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं

बंगाल में ममता भी यही कर रही हैं। जयश्री राम बोलने पर जेल में डाल रही हैं और

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने जय श्री राम लिखे दस लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है। हरिद्वार में साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को हिरण्य कश्यप की खानदान का बताया, जो जयश्री राम बोलने पर जेल भेजने की बात करती हैं।
उन्होंने कहा कि बंगाल का नाम आते ही त्रेता युग की याद आती है। जब राक्षस राज हिरण्य कश्यप ने जयश्री राम बोलने पर अपने बेटे को जेल में डाल कर यातनाएं दी थीं। बंगाल में ममता भी यही कर रही हैं। जयश्री राम बोलने पर जेल में डाल रही हैं और यातनाएं दे रही हैं। ममता कहीं हिरण्य कश्यप के खानदान की तो नहीं हैं? 
1559452258 mamta
आगे उन्होंने कहा कि ममता का शासन अलगाववाद से कम नहीं है और इससे बंगाली आहत हैं और इसका खामियाजा ममता को भुगतान पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपना परचम लहराएगी। इससे पहले पश्चिम बंगाल से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय किया है जिन पर जय श्रीराम लिखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।