बैकुंठ धाम में होगा सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार
Girl in a jacket

बैकुंठ धाम में होगा सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय का पार्थिव शरीर देर शाम करीब 5:00 बजे सहारा शहर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में काफी भीड़ उमड़ी हुई है। जहां आम लोगों से लेकर VVIP तक उनके दर्शन के लिए पहुंचे और देर रात तक सहारा शहर मे आने जाने वालो का तांता लगा रहा। आपको बता दें की सहारा शहर से उनके शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें उनके 16 वर्षीय पोते के हाथो मुखाग्नि दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना रॉय और बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो अभी विदेश में है। इसलिए उनके बैकुंठ धाम जहां उनका अंतिम संस्कार होगा वहाँ उनके शामिल होने की संभावना नहीं है।

Screenshot 10 16नम आंखों से दी गई सहारा प्रमुख को बिदाई

सहारा प्रमुख का पार्थिव देह शाम करीब शाम 5.00 बजे सहारा शहर लाया गया जहां चारों तरफ सन्नाटा पसर गया और थोड़ी देर में वहां पर सुब्रत रॉय अमर रहे के नारे गूंजने लगे। वाहनों का भारी काफिला सहारा शहर के अंदर भर गया.सहारा परिवार जुड़े कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंच अंतिम दर्शन किए और नम आंखो से उन्हे विदाई दी। बता दें कि सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का 15 नवंबर मंगलवार को निधन हो गया था। और उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे उनका मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया था उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।