S. Jaishankar ने G-20 को बताया साल की सबसे बड़ी उपलब्धी, कही ये बड़ी बात
Girl in a jacket

S. Jaishankar ने G-20 को बताया साल की सबसे बड़ी उपलब्धी, कही ये बड़ी बात

S. Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने रविवार को भारत की जी20 (G-20) की अध्यक्षता को इस साल की सबसे बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया है। विदेश मंत्री ने बेंगलुरु में रोटरी इंस्टीट्यूट 2023 कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जी20 कई मायनों में इस वर्ष की कूटनीतिक उपलब्धि रही है। ये सिर्फ इसलिए नहीं कि हम सभी को सहमत कर सकें, बल्कि इसलिए भी कि हम किस पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि जी20 कूटनीति के विश्व कप की तरह है, जहां सबसे बड़े और मजबूत खिलाड़ी एक साथ आते हैं।

  • G-20 साल की सबसे बड़ी उपलब्धी
  • जी20 को बताया कूटनीति विश्व कप
  • यहाँ सबसे बड़े और मजबूत खिलाड़ी एक साथ आते हैं- जयशंकर

‘लोगों को G-20 से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी’

विदेश मंत्री ने कहा, “जब हमने अध्यक्षता संभाली तो लोगों को इससे बहुत अधिक उम्मीदें नहीं थीं। हमने G20 के माध्यम से सभी विभाजनों को पाट दिया। हमने उन देशों के लिए एक साझा आधार खोजा जो आपस में बहस कर रहे थे, जिनके लिए सामंजस्य बिठाना बहुत मुश्किल था। लेकिन, हम इसे सुलझाने में सक्षम थे।

‘भारत नई प्रतिबद्धता दिखाने में सक्षम’

उन्होंने कहा कि जी20 अध्यक्षता के माध्यम से, भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के सतत विकास और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नई प्रतिबद्धता दिखाने में सक्षम था। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि  विश्व बैंक और आईएमएफ जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थान अधिक उदारतापूर्वक ऋण देंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।