तेल का प्रोडक्शन घटाकर रूस ने बढ़ाई भारत की मुसीबत, बढ़ सकती है पेट्रोल डीजल की कीमतें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेल का प्रोडक्शन घटाकर रूस ने बढ़ाई भारत की मुसीबत, बढ़ सकती है पेट्रोल डीजल की कीमतें

रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दो अमेरिकी राजनयिकों को सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का

रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दो अमेरिकी राजनयिकों को सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। इन राजनयिकों पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में अमेरिकी दूतावास के अधिकारी जेफरी सिलिन और डेविड बर्नस्टीन अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी के साथ संपर्क में रहे, जिसे इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। 
यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई
पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए जानकारी इकट्ठा करने का आरोप था। रूस में अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी को गुरुवार को मंत्रालय में तलब किया गया। उन्हें सिलिन तथा बर्नस्टीन को निष्कासित किए जाने की सूचना दी गयी। वहीं मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार ‘उचित जवाब’ देगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने वाशिंगटन में कहा कि रूस ने राजनयिक जुड़ाव के बजाय टकराव को चुना है। हम उनके कार्यों का उचित जवाब देंगे  
अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन
इस बीच स्लोवाकिया ने गुरुवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करने को लेकर देश की राजधानी ब्रातिस्लावा में रूसी दूतावास के एक राजनयिक को निष्कासित कर रहा है। उसने उल्लंघन की कोई जानकारी नहीं दी। स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।