मंत्री पद से रूडी-कुलस्ते का इस्तीफा, उमा समेत 4 ने भी की पेशकश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मंत्री पद से रूडी-कुलस्ते का इस्तीफा, उमा समेत 4 ने भी की पेशकश

NULL

मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजीव प्रताप रूडी से इस्तीफा देने के लिए कहा। शाह ने कहा कि जल्द ही आपकी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी। कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्र में बड़ी हलचल देखी जा रही है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी इस्तीफा दे दिया है।

कौशल विकास मंत्री रहे राजीव प्रताप रूडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर इस्तीफे की पेशकश की। उमा के साथ संजीव बाल्यान, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।

वहीं सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान का कद बढ़ सकता है। बदलाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडे को गुरुवार को ही यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कलराज मिश्र 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। बहुत संभव है कि इन सभी का इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए।

इसके साथ ही खबर है कि केंद्रीय मंत्री ने उमा भारती ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। उमा भारती ने स्वास्थ्य कारणों को लेकर इस्तीफे की पेशकश की है। उमा भारती इस्तीफे को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश की। मिश्रा के पास केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय है। इन दोनों के इस्तीफे पर खुद प्रधानमंत्री मोदी को फैसला करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।