बढ़ती महंगाई ने किसानों की तोड़ दी कमर, अखिलेश यादव बोले- MSP के नाम पर भाजपा कर रही ढोंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बढ़ती महंगाई ने किसानों की तोड़ दी कमर, अखिलेश यादव बोले- MSP के नाम पर भाजपा कर रही ढोंग

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नाम पर सरकार दिखावा करने का ढोंग क्यों करती है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल हैं। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों को लाभ देने वाली हैं। धान की फसल तैयार है लेकिन प्रदेश में किसानों के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को गेंहू की MSP नहीं मिली। अब धान की भी कीमत नहीं मिल रही है।

डबल इंजन सरकार ने किसानों को दिया धोखा

अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, खाद-बीज, कीटनाशक सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा दिया। पांच साल तक किसानों की सुध नहीं ली। अब चुनाव सामने देखकर सरकार किसानों को बरगलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और काले कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गये थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।