75वां गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखा सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

75वां गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखा सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन

इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड के साथ भारत अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ जश्न मनाया। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से हुई परेड की शुरुआत

परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से हुई । भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करती दिखाई दी।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ऑल वुमेन ट्राई-सर्विस टीम शामिल हुई। ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन शरण्या राव ने किया। पहली बार शंख, नादस्वरम, नगाड़े से परेड की शुरुआत हुई। पहली बार भारतीय म्यूजिक बजाने वाली 100 महिला कलाकार शामिल हुई। पहली बार परेड में महिला मार्चिंग कंटिंजेंट की बड़ी भूमिका नजर आयी और पहली बार फ्लाई-पास्ट में मेड इन इंडिया ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 भी दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।