रिपोर्ट : दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद गवर्नमेंट है मोदी सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिपोर्ट : दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद गवर्नमेंट है मोदी सरकार

NULL

केंद्र की मोदी सरकार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भरोसेमंद सरकार बताया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार करीब 73 फीसदी भारतीयों का मोदी सरकार पर भरोसा है।

वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक विश्व में अपनी जनता का भरोसा जीतने वाली सरकारों में भारत की मोदी सरकार तीसरे स्थान पर है। इस फेहरिस्त में पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है। सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार पर 82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है, वहीं इंडोनेशिया की सरकार पर भी वहां की 82 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है। भारत में मोदी सरकार पर देश की 73 फीसद आबादी ने भरोसा व्यक्त किया है।

यह सर्वे मोदी सरकार के लिए उस वक्त खुशखबरी लेकर आया है, जब गुजरात चुनाव के दौरान नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष के आरोपों को सामना कर रही है। सर्वे के मुताबिक देश की तीन-चौथाई आबादी को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और जनता उनके द्वारा लिए गए हर फैसले में उनके साथ खड़ी है।

बीते शुक्रवार को अमेरिका की क्रेडिट एजेंसी मूडीज ने भी कहा था नोटबंदी और जीएसटी का भारतीय इकनॉमी पर सकारात्मक असर पड़ा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के इस सर्वे के बाद यह कहा जा सकता है कि 3 साल होने के बावजूद पीएम मोदी का जलवा कायम है और देश में मोदी लहर बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।