भारत ने भेजी बाढ़ प्रभावित श्रीलंका को राहत सामग्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने भेजी बाढ़ प्रभावित श्रीलंका को राहत सामग्री

NULL

नई दिल्ली : श्रीलंका में कल से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के होने से वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है सूत्रों की माने तो श्रीलंका में जान माल दोनों का नुकसान हुआ है ।

srilankaवही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका में आई बाढ़ और की घटनाओं को देखते हुए आज   भारत की ओर से राहत सामाग्री के साथ भारतीय नौसेना के जहाजों को रवाना किया है।

PM Modiभारतीय नौसेना का एक जहाज आज तड़के श्रीलंका पहुंच गया है और दूसरा जहाज कल तक पहुंच जायेगा।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात कई ट्वीट कर श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट किया।

और प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है तथा राहत सामाग्री के साथ पोतों को भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ”हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।” श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 110 लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और भयावह हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।