राउत ने CAA प्रदर्शनकारियों से कहा : महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राउत ने CAA प्रदर्शनकारियों से कहा : महाराष्ट्र का सबक है ‘डरो मत’

शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ

शिवसेना के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘‘सबक’’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’ 
राउत यहां विवादास्पद कानून पर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे जिसका आयोजन जमात-ए-इस्लामिक हिंद और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने किया था। 
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के पक्ष में है।’’ 
उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में हार को भाजपा अब भी नहीं पचा पा रही है। राउत ने कहा, ‘‘वे अब तक दुख में हैं और हमें उन्हें और दुख देना चाहिए।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को सबक दिया है कि डरो मत।’’ उनका इशारा संभवत: भाजपा से संबंध तोड़कर राज्य में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरफ था। 
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को रास्ता दिखाया है। देश हमारा धर्म है। हम सबको एकजुट होना चाहिए और इसी से वे (भाजपा) डरे हुए हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।