राम रहीम को 10 नहीं बल्कि 20 साल की होगी सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राम रहीम को 10 नहीं बल्कि 20 साल की होगी सजा

NULL

दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। उसको 10 साल नहीं बल्कि 20 साल की सजा होगी। राम रहीम को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों मामलों में उस पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पीड़ितों को 14-14 लाख रुपये दिए जायेंगे। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।

पंचकूला से जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों को बहस के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था।अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंने लोगों की भलाई के लिए काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।