रालोसपा नेताओं ने डाक बंगला चौराहा जाम कर बैठे धरना पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रालोसपा नेताओं ने डाक बंगला चौराहा जाम कर बैठे धरना पर

NULL

पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बताया कि 10 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान आरक्षण विरोधियों द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह केन्द्रीय राज्य मंत्री के ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में मोतिहारी जाने के क्रम में आरक्षण विरोधियों द्वारा धक्का-मुक्की एवं जानलेवा हमला किया गया।

इसके विरोध में आज जे.पी.गोलम्बर गांधी मैदान पटना से आक्रोश मार्च हजारों हजार की संख्या में रालोसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा बिहार के सभी जिलाध्यक्षों के साथ कार्यकत्र्ता और समर्थकों द्वारा निकाला गया तथा पुलिस की बैरियर तोड़ते हुए डाक बंगला चौराहा को जाम कर दिया और चौराहा पर धरना पर बैठ गए।

1555485520 558

आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्राी भारत सरकार सह रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता दशई चौधरी जी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम बिहारी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक सुधांशु शेखर,

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव अंगद कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी, महासचिव सह प्रवक्ता डा. कीर्तन प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी भोला शर्मा इन नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा के हमले को न्यायिक जांच करा कर दोषियों को कठोर सजा एवं मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की मांग की तथा इन नेताओं ने आरक्षण विरोधी होश में आओं। दलित/पिछड़ा, अति पिछड़ा, शोषितों, पिडि़तो एवं समाजिक न्याय के नेता पर हमला बंद करो के नारा लगा रहे थे। डाक बंगला चौराहे पर सैकड़ों नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।