राज्यसभा चुनाव : BJD ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, बीजेपी का करेगी समर्थन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्यसभा चुनाव : BJD ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, बीजेपी का करेगी समर्थन

भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया।

भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया। 
राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा भी की है जिससे उनकी जीत लगभग निश्चित हो गई है। 
भाजपा ने कहा, ‘‘पार्टी ने फैसला किया है कि अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे।’’ 
इसके कुछ मिनटों बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे बात की थी और उनकी पार्टी वैष्णव का समर्थन करेगी। 
ओडिशा की 146 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों के साथ बीजद सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतने की स्थिति में है। भाजपा की 23 सीटें है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।