राजनाथ सिंह ने की त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात, हिंसा पर रोक लगाने को कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनाथ सिंह ने की त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात, हिंसा पर रोक लगाने को कहा

NULL

त्रिपुरा में छिटपुट हिंसा की खबरों के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्य के राज्यपाल और डीजीपी से बात की और नई सरकार के कामकाज संभालने तक राज्य में शांति सुनिश्चित करने को कहा। एक अधिकारी ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में राज्यपाल तथागत राय और डीजीपी एके शुक्ला ने त्रिपुरा की स्थिति और यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन की जीत के बाद भड़की हिंसा पर नियंत्रण के लिए उठाये गये कदमों से केन्द्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि राजनाथ सिंह ने राज्यपाल और डीजीपी से हर तरह की हिंसा पर रोक लगाने और त्रिपुरा में नई सरकार के गठन तक शांति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों के बीच छिटपुट हिंसा और संघर्ष की खबरें सामने आयी थी।

एक बुलडोजर की मदद से दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में कल वामपंथ के अगुवा माने जाने वाले लेनिन की प्रतिमा कोढहा दिया गया था। हाल ही में हुये विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में25 साल के बाद सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। अपने गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिल कर भाजपा ने त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत हासिलकर वाम किला ध्वस्त कर दिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।