राजनाथ ने केंद्रीय विभागों के पुन आवंटन पर मंत्री समूह की अध्यक्षता की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनाथ ने केंद्रीय विभागों के पुन आवंटन पर मंत्री समूह की अध्यक्षता की

केंद्र सरकार ने शहरी विकास और आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को मिलाकर आवास एवं शहरी मामलों

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नए मंत्रालयों के गठन के बाद केंद्रीय विभागों के पुन आवंटन को लेकर बने मंत्री समूह की शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता की।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ नौकरशाह शामिल हुए। 
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मंत्रालयों को मिलाने और कुछ को अलग करने पर विभिन्न विभागों को नए मंत्रालयों के साथ काम करना होगा। उन्होंने बताया कि मंत्रीसमूह का गठन इस पुन:आवंटन को सुगमता से क्रियान्वित करने के लिए किया गया है। 
वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ने शहरी विकास और आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को मिलाकर आवास एवं शहरी मामलों को मंत्रालय बनाया था। हाल में कृषि मंत्रालय से अलग कर मत्स्य पालन मंत्रालय और पशु पालन एवं डेयरी मंत्रालय का गठन किया गया। जन संसाधन और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय को मिलाकर हाल में नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।