राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर जवानों को दी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर जवानों को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष ढेरों चुनौतियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण चुनौती तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण के काम

भारत के नए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को कार्यभार संभालने से पहले नेशनल वॉर मोमोरियल पहुंचे, यहां उन्होंने जवानों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे।
1559362965 rajnath1

नए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने हैं ढेरों चुनौतियां  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष ढेरों चुनौतियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण चुनौती तीनों सेवाओं के आधुनिकीकरण के काम में तेजी लाना है। उनके लिए अन्य बड़ी चुनौती चीन के साथ लगी सीमाओं पर शांति बनाए रखने की है। 
वह रक्षा मंत्री का पद्भार ऐसे समय संभाल रहे हैं जबकि भारत ने तीन महीने पहले पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमला किया और माना जा रहा है कि सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत इसी नीति पर आगे भी चलेगा।
1559363011 rajnath2
राजनाथ सिंह को सेना, नौसेना और वायुसेना की युद्धक क्षमताओं को मजबूत बनाने की चुनौती का सामना करना है। इसकी वजह यह है कि क्षेत्रीय सुरक्षा के समीकरणों और भू राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन आ रहा है। 
राजनाथ सिंह के पास पूर्ववर्ती मोदी सरकार में गृह मंत्रालय था लेकिन अब नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। उनसे पहले यह मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास था। अधिकारियों के अनुसार सिंह शनिवार को रक्षा मंत्रालय का पद्भार संभालेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।