राजभर का BJP पर तंज , कहा- कभी ताजमहल को श्मशान कहने वाले ही अब लगा रहे है झाडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजभर का BJP पर तंज , कहा- कभी ताजमहल को श्मशान कहने वाले ही अब लगा रहे है झाडू

NULL

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा है कि कभी ताज को श्मशान कहने वाले लोग अब वहां झाडू लगा रहे हैं। सपा महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि कुछ लोग जनता की भावनाओं के साथ खेलते है। जो लोग ताजमहल को कभी श्मशान कहते थे। अब वहां झाडू लगाकर लोगों की वाहवाही बटोरने के कोशिश में लगे हैं।

राजभर ने बिना किसी का नाम लिये आरोप लगाया कि प्रदेश का विकास हुआ ही नही हैं। कुछ लोग निकाय चुनाव में लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाने के लिये ताजमहल की सियासत कर रहे है। प्रदेश की जनता सरकार के मनसूबों को जान चुकी है। इस बार सपा प्रदेश के निकाय चुनाव में सत्तारूढ भाजपा को कड़ टक्कर देने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण करने की कोशिश करेगी। सपा, भाजपा के इन मंसूबो पर पानी फेर देगी। प्रदेश में व्यवसायी नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने पर अपने को ठगा महसूस कर रहा है। प्रदेश का व्यवसाई वर्ग निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करेगा।

राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से अपने को छला महसूस कर रही है। समाजवादी सरकार में बनी जनहित की योजनाओं को भाजपा सरकार रोकने का कार्य कर रही है। सपा सरकार के दौरान से चालू 108 एम्बूलेंस सेवा और डायल 100 को सरकार सही ढंग से नहीं चल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।