मंदसौर में कांग्रेस के आंदोलन में राहुल के शामिल होने की उम्मीद : दिग्विजय सिंह  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मंदसौर में कांग्रेस के आंदोलन में राहुल के शामिल होने की उम्मीद : दिग्विजय सिंह 

NULL

मंदसौर (मप्र) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में छह किसानों के मारे जाने की घटना के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा 6 जून को पिपलिया मंडी से शुरू किये जाने वाले आंदोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की उम्मीद है। सिंह ने आज यहां मीडिया को बताया कि कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में 6 जून से पिपलिया मंडी से शुरू किये जाने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन में राहुल गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

मालूम हो कि गत वर्ष 6 जून को किसानों के आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में छह किसानों की पिपलिया मंडी में मौत हो गयी थी। इसके बाद किसानों का आंदोलन पूरे प्रदेश में हिंसक हो गया था। उस दौरान मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी को जिला प्रशासन ने राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर नीमच जिले में ही रोक दिया था। गेहू की कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की कीमतें भी बराबर नही मिल पा रही हैं। उन्होंने भावन्तर योजना को किसान विरोधी बताया तथा कहा कि न्यूनतम भाव से बचने के लिए भावन्तर योजना है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।