राहुल बोले मन की बात, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी तो बन सकता हूं पीएम

NULL

बेंगलुरु  : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में यदि उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के रुप में उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। श्री गांधी ने आज यहां कहा कि उनका प्रधानमंत्री बनना इस बात पर निर्भर करता है कि अगले आम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहता है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी चुनाव में सबसे बड़े दल के रुप में उभरती है तो वह प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं।

इस सवाल पर कि यदि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ दल बनती है तो क्या वह प्रधानमंत्री बनेंगे, श्री गांधी ने कहा ‘ हां, क्यों नहीं। ‘ उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे। श्री गांधी कर्नाटक विधानसभा के 12 मई को होने वाले चुनाव प्रचार के सिलसिले में इस समय वहां की यात्रा पर हैं। बेंगलुरु में ‘ समृद्धि भारत फाऊंडेशन’ को संबोधित करने के मौके पर श्री गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 2019 का उनका राजनीतिक आकलन सही साबित होगा और श्री मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष एकजुट हो जाता है तो अगले आम चुनाव में भाजपा का सुपड़ साफ हो जायेगा।

कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा से सवाल किया कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया गया है जिसके नाम कई बार जेल जाने का रिकार्ड है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए श्री गांधी ने कहा ”हम प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या कारण था कि एक भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रुप में भाजपा ने चुना। रेड्डी बंधुओं को टिकट क्यों दिया गया है। रेड्डी बंधुओं पर राज्य के 35 हजार करोड़ रुपए लूटने का आरोप है। प्रधानमंत्री का हर वर्ष दो करोड रोजगार देने का वादा कहां गया। आज आठ साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है।” राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने की संभावना जताते हुए श्री गांधी ने कहा विपक्ष की एकता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।