पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बोले राहुल- उनके जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बोले राहुल- उनके जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है देश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा, “देश डा. सिंह जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शनिवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा उनकी ईमानदारी,शालीनता और समर्पण हम सबके लिये प्रेरणास्रोत है। देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डाॅ. सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा, “देश डा. सिंह जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और आने वाला साल खुशनुमा हो।”

बता दें कि मनमोहन सिंह ने यूपीए के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार को हराने के बाद 2004 से 2014 के बीच भारत के 13 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के कार्यकाल के दौरान वि‍देश व्‍यापार उदारीकरण, वि‍त्तीय उदारीकरण, कर सुधार और वि‍देशी नि‍वेश का रास्ते जैसे अहम फैसले लिए। उनके इन फैसलों ने अर्थव्यवस्था को ना सिर्फ नई गति दी बल्कि मजबूती भी प्रदान की।
वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने कई अहम फैसले लिए। खास तौर पर ऐसे निमयों में बदलाव लाए जिनकी वजह से अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ रही थी, उन्हें तेजी मिले। इसके साथ ही उन्होंने भारत को दुनिया के बाजार के लिए भी खोला। इसके साथ ही देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत का श्रेय भी मनमोहन सिंह को ही जाता है।

अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर जानिये उनसे जुडी ख़ास बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।