मोदी के लिए चुनौती नहीं है राहुल नीत कांग्रेस : रमन सिंह  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोदी के लिए चुनौती नहीं है राहुल नीत कांग्रेस : रमन सिंह 

NULL

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कोई चुनौती नहीं है और 2019 के चुनाव में 40 या 50 तक सीटें भी जीतना उसके लिए मुश्किल होगा। सिंह ने ‘ पीटीआई – भाषा ’ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि मोदी का ‘‘ जादू ’’ है और देश की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार की नीतियों के चलते भाजपा अगले चुनाव में 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी। सिंह से जब अगले लोकसभा चुनाव से पहले मोदी को पेश चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री के समक्ष कोई चुनौती नहीं है। ’’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी नीत कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चौथे स्थान पर है। बिहार में वह तीन या चार पार्टियों से पीछे है और पश्चिम बंगाल में अगली पंक्ति में नहीं है। उन्होंने कहा , ‘‘ यह लोकसभा चुनाव में बामुश्किल 40-50 सीटें पा सकेगी। ’’

उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे विपक्षी नेताओं की संख्या पर चुटकी ली और कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव और बसपा नेता मायावती से लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष गांधी तक सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।  उन्होंने कहा , ‘‘ दिल्ली पर इस तरह से हुकूमत नहीं की जा सकती है। ’’ उन्होंने कहा कि राजग के लिए मोदी स्पष्ट नेता हैं। सिंह ने कहा , ‘‘ नरेन्द्र मोदी भाजपा से एक प्रधानमंत्री हैं जबकि वहां ( विपक्ष ) से छह प्रधानमंत्री हैं। ’’ उनसे उत्तरप्रदेश के फुलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में भाजपा की हार पर टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि अकसर ‘‘ तात्कालिक प्रतिक्रियाएं ’’ उपचुनावों पर असर डालती हैं और वे सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ जा सकती हैं। इसी साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अजित जोगी का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस से चुनाव लड़ें या अलग से, भाजपा को इससे फायदा होगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।