राहुल गांधी ने सहारनपुर में घुसने की जिद की तो कानूनी कार्रवाई करेंगे : एडीजी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी ने सहारनपुर में घुसने की जिद की तो कानूनी कार्रवाई करेंगे : एडीजी

NULL

लखनऊ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सहारनपुर पहुंचने की खबरों के बीच पुलिस ने आज कहा कि अगर वह उनके जिले में लगे प्रवेश पर प्रतिबंध तोड़ कर आने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा ने सहारनपुर में कहा ”हम जिले की सीमा पर कांग्रेस नेता से अनुरोध करेंगे कि वह यहां न आए। यहां का हालत काफी नाजुक है और हम नही चाहते हैं कि वह यहां आएं और लोग उत्तेजित हो जाएं और इसलिये उनके आने पर रोक लगायी गयी है।”

राहुल गांधी के यहां आने पर कार्रवाई संबंधी पूछे सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि हम जिले की सीमा पर उन्हें रोक कर उन्हें वापस जाने को कहेंगे अगर इसके बाद भी वह नही माने तो धारा 144 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीजी मिश्रा ने कहा कि सहारनपुर में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभी भी जिले में कैंप कर रहे हैं।

इस मामले में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया से सहारनपुर से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने कहा ”हम जिले की सीमा पर राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं और हम चाहते है कि प्रशासन उन्हें अस्पताल में पीडि़तो से मिलने जाने दें।” इससे पहले मिली खबरों के अनुसार सहारनपुर प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के प्रभावित इलाके में जाने पर रोक के बावजूद वह दिल्ली से सहारनपुर के लिये निकल चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी मौजूद हंै।

– (भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।