Rahul Gandhi महाराष्ट्र में आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Girl in a jacket

Rahul Gandhi महाराष्ट्र में आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

Highlights

  • राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कोल्हापुर
  • छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
  • कांग्रेस 100-110 सीटों पर लड़ सकती चुनाव

राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कोल्हापुर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।

महाराष्ट्र में राहुल गांधी: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने  के लिए कांग्रेस सांसद की यात्रा के बारे में आपको जो कुछ भी ...

राहुल गांधी छत्रपति शाहू महाराज की समाधि पर करेंगे श्रद्धांजलि

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ राहुल गांधी छत्रपति शाहू महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी छत्रपति शाहूजी महाराज मंडप में संविधान सम्मान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 14 साल बाद कोल्हापुर पहुंचे हैं। इससे पहले वह मार्च 2009 में शुगर फैक्ट्री के इवेंट में शामिल होंगे।

Maharashtra politics Rahul Gandhi will visit to kolhapur Chhatrapati Shivaji  statue unveiled - हरियाणा के बाद 'मिशन महाराष्ट्र' पर राहुल गांधी! कोल्हापुर  में छत्रपति शिवाजी की ...

कोल्हापुर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए करेंगे प्रचार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने वाले शाहूजी महाराज की भूमि कोल्हापुर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे। कोल्हापुर की पहचान महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में होती है।

कांग्रेस 100-110 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यहां वर्तमान में कांग्रेस के चार सांसद, दो एमएलसी और 13 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।