29 अप्रैल को रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली करेंगे राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

29 अप्रैल को रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली करेंगे राहुल गांधी

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अप्रैल को रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री गांधी 29 अप्रैल रविवार को पार्टी की ओर से आयोजित इस रैली को सुबह दस बजे संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा रैली को संबोधित किये जाने की संभावना है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की मुहिम के तहत श्री गांधी ने कल यहां संविधान बचाओ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की जो 24 अप्रैल 2019 तक चलेगा। श्री गांधी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कल अपने संबोधन में कहा था कि मोदी सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने मोदी सरकार को दलित, महिला, अल्पसंख्यक विरोधी भी करार दिया था। श्री गांधी ने कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म समेत देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा था।  जनाक्रोश रैली इसी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।