राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले की घोषणा की है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की यह मुलाकात लोकसभा चुनावों में भारी हार के बाद पार्टी में बड़े स्तर पर इस्तीफों के बीच होगी। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी अमरिंदर सिंह (पंजाब), अशोक गहलोत (राजस्थान), कमलनाथ (मध्य प्रदेश), वी.नारायणसामी (पुडुचेरी) व भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) से मुलाकात करेंगे। 
इस बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा नहीं है, लेकिन इस बैठक में लोकसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी में व्याप्त संकट पर चर्चा होगी। गहलोत ने कहा कि सभी मुख्यमंत्री राहुल गांधी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने राहुल गांधी के साथ एकजुटता के प्रदर्शन में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले की घोषणा की है लेकिन पार्टी चाहती है कि वह पद पर बने रहें। कांग्रेस को लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है। राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार गए। वह केरल के वायनाड से सांसद चुने गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।