राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद Rahul Gandhi Will File Nomination From Rae Bareli Today, Many Leaders Including Mallikarjun Kharge Will Be Present
Girl in a jacket

राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अमेठी और रायबरेली उत्तर प्रदेश की इन दोनों लोकसभा सीटों पर लंबे समय से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इन सीटों को गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ के रूप में भी देखा जाता है। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट से गैर-गांधी परिवार वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है।

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा की है
  • नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और कई नेता मौजूद रहेंगे

राहुल ने साल 2019 में अमेठी से लड़ा था चुनाव

rahul gandhi 2 2

गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे, जहां से जीत हासिल कर वह संसद पहुंचे। राहुल गांधी ने इस बार भी वायनाड से चुनाव लड़ा है। साल 2019 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद चुनी गई थीं। इस बार स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। सोनिया गांधी राज्यसभा के जरिए संसद पहुंची हैं। ऐसे में सोनिया गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर राहुल चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं अमेठी सीट से उम्मीदवार बनाए गए किशोरी लाल शर्मा को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। खास बात यह है कि किशोरी लाल शर्मा सोनिया गांधी के रायबरेली से सांसद रहते हुए, इस सीट पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं।

इस सीट पर 20 मई को मतदान

election11

रायबरेली और अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की रायबरेली और शर्मा के अमेठी सीट पर नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं भाजपा ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। वह साल 2019 में भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें सोनिया गांधी ने बड़े अतंर से हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।