कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता की आवाज, BJP के घोषणा पत्र में एक व्यक्ति की आवाज : राहुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता की आवाज, BJP के घोषणा पत्र में एक व्यक्ति की आवाज : राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को एक व्यक्ति की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है। उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणा पत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ”कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।” उन्होंने दावा किया, ”भाजपा का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है।”

rahul tweet manifesto

लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में प्रमुख वादे !

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को ‘संकल्प पत्र’ के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ ”जीरो टॉलरेन्स” की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही 60 साल की उम्र के बाद किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने सहित कई वादे किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।