मोदीजी,
देश में फैली अराजकता से ध्यान बाँटने के लिए आप खुद ही संसद नही चलने दे रहे
जान लें, देश की बेटियाँ आए दिन की रेप व मनमानी के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्यवाही चाहती हैं।
रेप इन इंडिया मंज़ूर नही।
और इस बारे खुद का ब्यान भी सुनिए⬇️
अगर यह सही नही, तो पहले खुद माफ़ी माँगिए। pic.twitter.com/YvZYDB0dgr
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 13, 2019
इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने एक वीडियो टैग किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को इसी मुद्दे पर बोलते हुए सुना जा सकता है। वह कह रहे हैं, “दिल्ली को रेप कैपिटल बना दिया गया है और आपके पास (तत्कालीन कांग्रेस सरकार) इस प्रकार के अपराधों को रोकने की कोई नीति नहीं है।”
मोदी जी,
आप दिल्ली, मुंबई, गुड़गाँव, मध्यप्रदेश, कर्नाटक में देश की राजधानी दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कहें तो वो विपक्षी नेता के तौर पर सरकार की आलोचना,
और
श्री राहुल गांधी आए दिन होती नृशंस बलात्कारों की घटनाओं और आपकी रहस्यमयी चुप्पी पर जबाब माँगे तो वो देशद्रोह!
वाह मोदी जी! pic.twitter.com/cuGNW7vw3X
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 13, 2019
राहुल गांधी की ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी पर शुक्रवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने इस टिप्पणी की निंदा की और राहुल गांधी से माफी की मांग की। गौरतलब है कि गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उजागर करने के लिए गुरुवार को झारखंड के गोड्डा जिले में एक सार्वजनिक रैली के दौरान विवादास्पद ‘रेप इन इंडिया’ वाली टिप्पणी की थी।