Rahul Gandhi: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी आज रांची के MP/MLA कोर्ट में होंगे पेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rahul Gandhi: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी आज रांची के MP/MLA कोर्ट में होंगे पेश

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी को 11 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है। यह मामला साल 2018 का है। आपको बता दें कि भाजपा के कार्यकर्ता नवीन झा ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। कांग्रेस में ऐसा नहीं होता है और ना होगा।

Highlights:

  •  आज राहुल गांधी रांची के एमपीएमएलए कोर्ट में होंगे पेश
  • 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • भाजपा के कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी

जिसके बाद भाजपा के एक कार्यकर्ता नवीन झा ने याचिका दायर करते हुए यह आपत्ति जताई कि राहुल गांधी ने उनके नेता और उनकी पार्टी के खिलाफ गलत बयान दिया है। याचिकाकर्ता की शिकायत के बाद रांची एमपीएमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। समन जारी होने के राहुल गांधी के वकील उच्च न्यायालय में भी गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें राहत नहीं मिली।

हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद रांची के एमपीएमएलए कोर्ट में फिर से सुनवाई हुई, जिसमें न्यायाधीश की तरफ से राहुल गांधी को आगामी 11 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। याचिकाकर्ता नवीन झा के तरफ से कोर्ट में उनका पक्ष रख रहे वकील विनोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 जून के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि राहुल गांधी की तरफ से क्या कदम उठाया जाता है और कोर्ट उनके खिलाफ क्या निर्णय लेती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।