राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा वो रखते थे न्याय के विचार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा वो रखते थे न्याय के विचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता, प्रगति और न्याय की सोच रखते थे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट के जरिये कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता, प्रगति और न्याय के विचारक हैं। भारत माता को आज हिंद के जवाहर के इन मूल्यों की एक विचारधारा की तरह हर दिल में जरूरत है।

Screenshot 2 38

अन्य कांग्रेस नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी के शांतिवन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, भारत को जीरो से शिखर तक ले जाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निडर संरक्षक और हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।