अब संसद में नहीं गूंजेगी अरुण जेटली की आवाज, खलेगी कमी : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब संसद में नहीं गूंजेगी अरुण जेटली की आवाज, खलेगी कमी : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आवाज अब संसद में सुनायी नहीं देगी और उनकी कमी हमेशा खलेगी। बता दें कि 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। 
1555760221 arun jaitley and rahul
राहुल ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली ने अपने चार दशक के शानदार करियर में राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि जेटली जी की आवाज अब संसद में सुनाई नहीं देगी और उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और इस दुख को सहने की शक्ति दे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।