राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान देने को लेकर भाजपा सांसद अनिल बोंडे के खिलाफ मामला दर्ज
Girl in a jacket

राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान देने को लेकर भाजपा सांसद अनिल बोंडे के खिलाफ मामला दर्ज

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi BJP Anil Bonde: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनिल बोंडे के विवादित बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान का भाजपा ने समर्थन किया है।

After Gaikwad's remark, BJP MP Anil Bonde calls for 'scorching' Rahul  Gandhi's tongue | Politics News - News9live

अनिल बोंडे ने क्या कहा था ?

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के बाद, भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने भी राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा क‍ि राहुल गांधी की जुबान जला दी जानी चाहिए। भाजपा ने बोंडे के इस बयान से किनारा कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह अनिल बोंडे के बयान का समर्थन नहीं करते।

रामदास अठावले ने राहुल के पासपोर्ट को रद्द करने का किया अनुरोध

वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की ओर से राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द करने वाले बयान पर उन्होंने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि रामदास अठावले ने सोच समझकर ही बोला होगा, राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, वह देश को बदनाम करते हैं। महाराष्ट्र में महायुति के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए पद का महत्व नहीं है। तीनों दलों नेता और पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में यह तय किया जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा।

Meet Ramdas Athawale, Republican Party of India (A) Chief To Be Inducted In  Modi 3.0 Cabinet | Times Now

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले पर रख चुके हैं ईनाम

आपको बताते चलें, संजय गायकवाड ने बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया था। गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुलढाणा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।