राहुल ने दलितों के खिलाफ अत्याचार पर ‘चुप्पी’ को लेकर मोदी की आलोचना की  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने दलितों के खिलाफ अत्याचार पर ‘चुप्पी’ को लेकर मोदी की आलोचना की 

NULL

कलगी ( कर्नाटक ) : दलितों पर कथित अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ चुप्पी ’ पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने आज मोदी पर संसद में दलितों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी कुछ उद्योगपतियों का पक्ष ले रहे हैं जबकि कमजोर तबके की उपेक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस प्रमुख ने यहां एक चुनावी सभा में कहा , ‘‘ मोदी जी ( भीम राव ) आम्बेडकर के बारे में बात करते हैं लेकिन ( मल्लिकार्जुन ) खड़गे जी को लोकसभा में बोलने नहीं देते हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ उनके लोग ( भगवा संगठन ) समूचे देश में दलितों को कुचल रहे हैं और पीट रहे हैं , लेकिन मोदीजी एक शब्द नहीं बोलते हैं। ’’ मोदी ने कलबुर्गी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल दावा किया था कि कांग्रेस ने 2013 के विधानसभा चुनाव में दलित तबके से आने वाले खडगे को मुख्यमंत्री पद के लिए पेश करने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया। कांग्रेस प्रमुख ने आज इस पर जवाबी हमला किया।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खडगे ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें दलितों या खुद के लिए मोदी के ‘ घड़ियाली आंसुओं ’ की जरूरत नहीं है। गांधी ने कहा , ‘‘ उन्होंने रोहित वेमुला की हत्या की और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दलितों को पीटा और वह अब भी चुप हैं। ’’ कांग्रेस अध्यक्ष की कर्नाटक की यह आठवीं यात्रा है जहां 12 मई को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए केंद्र से आवंटित कोष में आधा पैसा और लगाया और उनपर इसे खर्च किया। गांधी ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के कम होने से मोदी सरकार ने जो पैसा बचाया था उसे कमजोर तबके , दलितों और महिलाओं पर खर्च करने के बजाय 5-10 उद्योगपतियों को दे दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने कर्नाटक के रोजगार रिकॉर्ड को स्वीकार किया है जो पार्टी की सरकार में और सुधरेगा। उन्होंने कहा कि 2019 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देगी। गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कृषि उत्पादों का मूल्य बढ़ाने तथा किसानों के फायदे के लिए खाद्य प्रसस्ंकरण संयंत्र भी स्थापित किए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाद में होने वाले मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में भाजपा और मोदी को शिकस्त देकर सरकार बनाएगी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।