रायपुर : सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, वादाखिलाफी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की है। इस पदयात्रा में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया , प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा.चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू,राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व मंत्री मो. अकबर,
पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,धनेश पाटिला, शिशुपाल सोरी, चन्द्रशेखर शुक्ला, महेन्द्र चंद्राकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पदयात्रा में शामिल हुए। दरअसल घरघोड़ा से जन अधिकार पदयात्रा 22 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान पहले दिन धरमजयगढ़ विधानसभा से सुबह 10 बजे निकलेगी जो नावापारा बस्ती, झरियापाली, लैलुंगा विधानसभा देवगढ़ में सभा के बाद मुढ़ीनार जरेकेला,
बासनपाली में सभा तथा बासनपाली में रात्रि विश्राम किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी को बासनपाली से गोढ़ी, कसडोल, सलिहारी में सभा, राटरोट, भैंसगढ़ी में सभा एवं रात्रि विश्राम होगा। 20 जनवरी को भैंसगढ़ी से बड़गांव, दनौट, बरलिया, रायगढ़ विधानसभा रेगड़ा में सभा के बाद लामीद रहा, आमापाल, गोवर्धनपुर, बोइरदादर में सभा आयोजित है।
21 जनवरी को बोइरदादर से रायगढ़ नगर, खरसिया विधानसभा कोसमनारा, धनांगर में सभा होगी। इसके बाद 22 जनवरी को धनांगर से कुसमुरा, कोतरा में सभा, कुरमापाली, तारापुर, बोकरामुड़ा होते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंद कुमार पटेल के गांव नंदेली में इसका समापन होगा, जहां एक बड़ी आमसभा होगी। इसमें कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।