असम के सिलचर में प्रियंका का विशाल प्रियंका रोड शो, सुष्मिता देव भी शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम के सिलचर में प्रियंका का विशाल प्रियंका रोड शो, सुष्मिता देव भी शामिल

NULL

अप्रैल : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बाहर पहली बार रविवार को असम के सिल्चर शहर में एक विशाल रोड शो में हिस्सा लेकर लोगों से कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी श्रीमती वाड्रा ने सिल्चर में तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर फूलों से लदे एक ट्रक पर खुले में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और हजारों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

डीएसए ग्राउंड से क्लब रोड तक जाने में उनके काफिले को दो घंटे का समय लगा। उनके साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा सड़क के दोनों और खड़ होकर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आसपास की ऊंची इमारतों पर चढ़ गए थे। सफेद रंग की साड़ पहने श्रीमती वाड्रा सिल्चर से कांग्रेस प्रत्याशी सुष्मिता देव के समर्थन में प्रचार कर रही थीं। उनके साथ असम मामलों के प्रभारी हरीश रावत भी थे।

सुश्री देव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं और दूसरी बार सिल्चर से चुनाव लड रही हैं। इस दौरान हालांकि उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया लेकिन वह लोगों का अभिवादन करती रहीं और लोगों की मालाओं को ग्रहण करती रहीं। इससे पहले सुश्री देव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू भी जमकर प्रचार कर चुके हैं। श्री गांधी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर केन्द, में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सुश्री देव को मंत्रिमंड़ल में शामिल किया जाएगा। इस सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।