प्रियंका ने की BJP की आलोचना, कहा- सरकार का जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका ने की BJP की आलोचना, कहा- सरकार का जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को धमकाने का चलन खतरनाक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी सांसद शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी सांसद शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को भाजपा सरकार की ओर से धमकाने का चलन खतरनाक है। 
बता दें कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया,‘‘भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए ज़हर के समान है।’’ 
1612003929 pg
उन्होंने आरोप लगाया,‘‘भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।’’
1612003940 pg2

सामने आया राहुल का किचन किंग अंदाज, तमिलनाडु दौरे में उठाया ‘कलान बिरयानी’ का लुत्फ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।