Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! Rahul Gandhi पर भी बना सस्पेंस Priyanka Gandhi Will Not Contest Lok Sabha Elections! Suspense Created On Rahul Gandhi Also
Girl in a jacket

Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! Rahul Gandhi पर भी बना सस्पेंस

लोकसभा चुनाव के 2 चरण बीत चुके हैं अब उत्तर प्रदेश की दो बड़ी सीटों रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस की और से सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं खड़ी होंगी वे सिर्फ कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार का हिस्सा रहेंगी। दूसरी तरफ एक सूत्रों के हवाले से एक और जानकारी मिली है जिसके अनुसार राहुल गाँधी अमेठी या रायबरेली किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका पता आने वाले 24 घंटों में लग जाएगा।

  • लोकसभा चुनाव के 2 चरण बीत चुके हैं
  • रायबरेली और अमेठी पर कांग्रेस की और से सस्पेंस बना हुआ है
  • प्रियंका गाँधी इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं खड़ी होंगी

अबतक लगाया जा रहा था अनुमान

rahul priyanka

चुनाव शुरू होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा था कि, पार्टी की तरफ से ऐलान से पहले दोनों भाई-बहन भगवान राम के मंदिर अयोध्या जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे।

अमेठी में 5 लोकसभा सीटें

priiyanka

2019 में हुए लोकसभा चुनावों में राहुल गाँधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उस दौरान वे इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इस सीट से BJP मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें टक्कर दे जीत हासिल की थी। इसके बाद राहुल गांधी वायनाड सीट से जीते थे और संसद में अपनी जगह बनाई थी। अमेठी में लोकसभा की कुल 5 सीटें हैं। साल 2019 में BJP ने यहां तीन सीटों पर बढ़त बनाकर जीत हासिल की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।