प्रियंका गांधी वाड्रा को हुआ डेंगू, गंगाराम अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी वाड्रा को हुआ डेंगू, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। प्रियंका को इलाज के लिए दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में भर्ती कराया गया है।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी। श्री गंगा राम अस्पताल (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा ने बताया कि प्रियंका वाड्रा को डेंगू का बुखार हुआ था और अब वह स्वस्थ हो रही हैं।

अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुखार था जिसके बाद उन्हें 23 अगस्त को छाती रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. अरूप बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें डेंगू होने की बात सामने आई।

बता दे कि दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।