स्किल इंडिया कार्यक्रम को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्किल इंडिया कार्यक्रम को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में ट्रेनिंग 10 लाख लोगों को दी गयी, लेकिन नौकरी केवल दो लाख लोगों को ही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को स्किल इंडिया कार्यक्रम के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘खोदा पहाड़ और निकली चुहिया’ की तरह हो गया है। मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत प्रशिक्षित 72 लाख लोगों में से केवल 15 लाख 23 हजार (21 फीसदी) को नौकरी मिली है। 
1564914449 skil
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया। ज़ोर-ज़ोर से ढोल पीट कर चलाए गए स्किल इंडिया कार्यक्रम का ये हाल है। उत्तर प्रदेश में ट्रेनिंग 10 लाख लोगों को दी गयी, लेकिन नौकरी केवल दो लाख लोगों को ही मिली।’’ प्रियंका ने पूछा, ‘‘सरकार की इस पर जुबान खुलेगी?’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।