Wayanad By Election: वायनाड में प्रियंका गांधी ने निकाला रोड शो, 13 नवंबर को मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Wayanad By Election: वायनाड में प्रियंका गांधी ने निकाला रोड शो, 13 नवंबर को मतदान

Priyanka Gandhi Road Show : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन

Priyanka Gandhi Wayanad Road Show: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे। यह रोड शो सुल्तान बाथरी में निकाला गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर रोड शो जनता की भीड़ उमड़ी रही। बता दें, इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। आज उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। जबकि, 13 नवंबर को मतदान होना है।

पहली बार चुनाव लड़ रहीं प्रियंका

प्रियंका गांधी पहली बार उम्मीदवार बनी हैं। प्रियंका यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब सीट से प्रियंका चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ सीपीआई से सत्यन मोकेरी और बीजेपी से नव्या हरिदास चुनावी मैदान में हैं।

कांग्रेस के लिए यह सबसे सुरक्षित सीट

यह सीट कांग्रेस के लिए काफी सुरक्षित मानी जाती है। मगर, दूसरी पार्टियां भी दमखम दिखा रही हैं। ऐसे में लोग इस उपचुनाव में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रियंका क्या वायनाड में जीत हासिल करेंगी। वो जीतती भी हैं तो राहुल गांधी के जीत का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी?

प्रियंका ने खुद संभाल रखी कमान

आज रोड शो में राहुल और प्रियंका केरल में एक साथ भाग लिए। यहां कांग्रेस से प्रियंका को पांच लाख से भी ज्यादा वोटों से जिताने का लक्ष्य रखा गया है। वायनाड ने राहुल ने प्रियंका के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन उनसे बेहतर सांसद साबित होंगी। इस तरह राहुल ने प्रियंका के लिए वायनाड में प्रचार कर सियासी माहौल बनाने की कोशिश की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।