प्रियंका गांधी बोली- देश में दिख रहा है तानाशाही का तांडव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी बोली- देश में दिख रहा है तानाशाही का तांडव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने CAA और NCR को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए शनिवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है। उन्होंने यह आरोप लगायाकि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।
प्रियंका ने एक बयान में कहा, जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है। एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है। यह देश की गरीब जनता के खिलाफ है। ” उन्होंने दावा किया, किसी भी कीमत पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर हमला नहीं होने दिया जाएगा। 

AAP को 67 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय करने की जरूरत : केजरीवाल

जनता इस हमले के खिलाफ सड़क पर उतर कर संविधान के लिए लड़ रही है लेकिन सरकार बर्बर दमन और हिंसा पर उतारू है। प्रियंका ने कहा, ”भाजपा सरकार ने जैसे नोटबन्दी में गरीबों को लाइन में खड़ा किया था अब एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को लाइन में खड़ा करेगी, एक ‘कट ऑफ डेट’ तय करेगी और हर एक भारतीय को अपनी भारतीयता सिद्ध करने के लिए उस डेट के पहले का कोई मान्य दस्तावेज पेश करना पड़ेगा। इससे ज़्यादातर गरीब और वंचित लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा। ” 
उन्होंने कहा, ” देश के तमाम हिस्सों से छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की अवैध रूप से गिरफ्तारियां निंदनीय हैं। पूरे देश समेत उत्तर प्रदेश के हर जिले से लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस कहां ले जा रही है, किसी को पता नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। प्रियंका ने दावा किया, ”उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन से कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस अवैध हिरासत में रखी हुई है। उनके परिजनों को उनकी गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं दी गयी। 

हैदराबाद गैंगरेप एवं हत्याकांड: तेलंगाना HC का आदेश- चारों आरोपियों के शवों का फिर किया जाए पोस्टमार्टम

मीडिया के माध्यम से दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है कि उनको पुलिस हिरासत में मारा पीटा जा रहा है।” उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी शांति और सौहार्द बनाने की अपील करती है। सत्य और अहिंसा के रास्ते देश को आजादी मिली। आज जरूरी है कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते से की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।