प्रियंका गांधी बोली- तानाशाह सरकार दबाना चाहती है छात्रों की आवाज, विश्वविद्यालयों में घुसकर छात्रों को पीटा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी बोली- तानाशाह सरकार दबाना चाहती है छात्रों की आवाज, विश्वविद्यालयों में घुसकर छात्रों को पीटा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपना कर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तानाशाही तरीका अपना कर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा है कि विश्वविद्यालयो में घुसकर पुलिस विद्यार्थियों का दमन कर रही है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट में कहा,‘‘देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है।
1576470817 pr2
जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।’’
1576470797 pr1
उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए लोगो की बात नही सुनने का आरोप लगाया और उसे कायर करार दिया। उन्होंने कहा,‘‘यह सरकर कायर है। वह जनता की आवाज से डरती है।’’ वाड्रा ने कहा,‘‘इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवात्र आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़गी।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।