राष्ट्रीय एकता का अवसर बने राम मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय एकता का अवसर बने राम मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के

अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि युग-युगांतर से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। 
प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने। 


इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने राम मंदिर के अवसर देशवासियों और रामभक्तों को बधाई देते हुए महात्मा गांधी का भजन ट्वीट किया। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भूमि पूजन का समर्थन किया, साथ ही स्वागत भी किया। इतना ही नहीं कमलनाथ ने अपने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है और भगवा वस्त्र में नज़र आ रहे हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भूमिपूजन के कार्यक्रम के मुहुर्त को अशुभ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि ‘‘भारत में हजारों साल की सनातन धर्म की परंपराएं चली आ रहीं हैं। हमारे धर्म में हजारों वर्ष की जो संस्कार एवं संस्कृति है, उसमें चतुर्मास में न कोई संत, न कोई महात्मा अपने स्थान को छोड़ता है और कोई शुभ कार्य नहीं होता है। विशेषकर तो हर चीज के लिए मुहूर्त देखा जाता है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।